Kubernetes v1.35 प्रलेखन अब सक्रिय रूप से मेंटेन नहीं है। वर्तमान में आप जो संस्करण देख रहे हैं वह एक स्टैटिक स्नैपशॉट है। अप-टू-डेट प्रलेखन के लिए, देखें नवीनतम संस्करण।
कुबेरनेट्स सिस्टम के साथ काम करने में आपकी सहायता के लिए कुबेरनेट्स में कई उपकरण शामिल हैं।
crictl
CRI-संगत कंटेनर रनटाइम के
निरीक्षण और डिबगिंग के लिए एक कमांड-लाइन इंटरफ़ेस है।
कुबेरनेट्स का
वेब डैशबोर्ड आपको क्लस्टर में कंटेनरीकृत अनुप्रयोगों को तैनात करने,
उनकी समस्या का निवारण करने और क्लस्टर के संसाधनों को प्रबंधित करने की अनुमति देता है।
हेल्म पूर्व-कॉन्फ़िगर कुबेरनेट्स संसाधनों के पैकेजों के प्रबंधन के लिए एक उपकरण है। इन पैकेजों को हेल्म चार्ट के रूप में जाना जाता है।
हेल्म का उपयोग करें:
कॉम्पोज़ एक उपकरण है, जो डॉकर कंपोज़ उपयोगकर्ताओं
को कुबेरनेट्स पर जाने में मदद करता है।
कॉम्पोज़ का उपयोग करें:
yaml फ़ाइलों या
डिस्ट्रीब्यूटेड एप्लिकेशनो के बंडलों के माध्यम से अपने एप्लिकेशन
को प्रबंधित कऱे।Kui एक GUI उपकरण है, जो आपके सामान्य kubectl
कमांड लाइन अनुरोधों को लेकर ग्राफिक्स के साथ प्रतिक्रिया देता है।
Kui सामान्य kubectl कमांड लाइन अनुरोधों को लेकर ग्राफिक्स के साथ प्रतिक्रिया देता है। ASCII टेबल्स के बजाय,
Kui उन टेबल्स के साथ एक GUI प्रदान करता है, जिन्हें आप सॉर्ट कर सकते हैं।
Kui आपको देता है:
Kubectl कमांड टाइप करें और उन्हें निष्पादन होते हुए देखें, यहां तक कि कभी-कभी Kubectl से भी तेज।मिनीक्यूब एक उपकरण है, जो डेवलपमेंट और परीक्षण जैसे उद्देश्यों
के लिए आपके वर्कस्टेशन पर स्थानीय रूप से एक-नोड वाले कुबेरनेट्स क्लस्टर को चलाता है।
इस पृष्ठ की वस्तुओं अन्य पक्ष के उत्पादों या परियोजनाओं से जुड़ा है जो कुबेरनेट्स द्वारा आवश्यक कार्यक्षमता प्रदान करते हैं। कुबेरनेट्स परियोजना के लेखक इन अन्य पक्ष के उत्पादों या परियोजनाओं के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए यह CNCF वेबसाइट दिशानिर्देश पृष्ठ पढ़े।"
कोई नई अतिरिक्त अन्य पक्ष लिंक जोड़ने से पहले यह पृष्ठ विषय मार्गदर्शक पृष्ठ पढ़के ही परिवर्तन का प्रस्ताव प्रस्तुत करें।